फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में मिले दो मलेरिया रोगी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
-मलेरिया ग्रसित मरीजों के घर के आसपास कराया छिड़काव
विज्ञापन

-इस मौसम में पनप रहे डेंगू, मलेरिया फैलाने वाले मच्छर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में तमाम कोशिशों के बाद भी मलेरिया ने दस्तक दे दी है। दो लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई। जिले में इस साल मलेरिया के यह पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया ग्रसित मरीजों के घर के आसपास छिड़काव कराया है।

मलेरिया विभाग के अनुसार स्योहारा में 38 वर्षीय पुरुष और सहसपुर में 40 वर्षीय मलेरिया से ग्रसित मिले। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोनों दूसरे प्रदेश और जिले में काम करते थे। बीमार पड़ने पर अपने घर आए। इसके बाद जांच कराने पर मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

स्योहारा निवासी व्यक्ति शाहजहांपुर और सहसपुर निवासी व्यक्ति मुंबई में काम करता है। वहीं बीमार हुए हैं। मलेरिया की पुष्टि होने के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने दोनों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दोनों संक्रमित मरीजों की तबीयत ठीक बता रहे हैं।

ऐसे होता है मलेरिया
मलेरिया प्रोटोजोआ परजीवी के कारण होता है। जो मादा एनोफिलीज मच्छर में रहता है। मादा एनोफिलीज मच्छर व्यक्ति को मलेरिया कर सकता है। मादा एनोफिलीज मलेरिया का वाहक है।
विज्ञापन


मलेरिया के लक्षण
- बुखार और पसीना आना

- तेज ठंड लगना
- सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
- थकान होना

- सीने में दर्द, सांस लेने में समस्या, खांसी होना

- दस्त, मतली और उल्टी होना

ऐसे करें बचाव
- खुली त्वचा पर मच्छर निरोधक लोशन लगाएं।

- बिस्तरों पर मच्छरदानी लगाएं।

- खिड़कियों और दरवाजों पर जालियां लगाएं।

- पैंट और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाएं


जिले में इस साल अभी तक दो लोगों में ही मलेरिया की पुष्टि हुई है। उनके घरों के आसपास छिड़काव करा दिया गया है। दोनों व्यक्ति स्वस्थ हैं। मलेरिया और डेंगू को लेकर पूरी तैयारी है। - मंजूषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें