फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शहर में महिलाओं ने शांतिपूर्वक निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। शहर में विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों एवं कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए अत्याचार का विरोध किया। वहीं प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

बुधवार को अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने मानवता एवं राष्ट्रविरोधी तत्वों को सजा देने, पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च बिजनौर क्लब से शुरू होकर सिविल लाइन होते हुए नगरपालिका पहुंचा। कैंडल मार्च में गोल्डन लायनेस क्लब, एलएनएस क्लब, नगर कल्याण समिति, रोटरी क्लब, विश्व हिंदू महासंघ, पर्यावरण सरंक्षण, पूर्व सैनिक कल्याण समिति, दुर्गा वाहिनी, हिंदू राष्ट्र सेवा, व्यापार मंडल, दीपशिखा महिला विभाग, राष्ट्र सेविका संघ समिति आदि संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
बिजनौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता शक्ति चौक से नगरपालिका चौराहे तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च शोक सभा आयोजित की। इस मौके पर विभाग संयोजक हनी अहलावत, जिला संयोजक भास्कर शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत राणा, जिला प्रमुख प्रवेश राजपूत, अंकिता अग्रवाल, मन्नू चोधरी, आशीष, वंश, रविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें