मंडावली के प्रेमपुरी में पकड़ा गया गुलदार। स्रोत-विभाग
नजीबाबाद। कौड़िया और साहनपुर वन रेंज में शुक्रवार की देर रात दो गुलदार पिंजरों में कैद हो गए। पांच दिन के भीतर तीन गुलदार पिंजरों में कैद होने से वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
वन विभाग द्वारा एक दर्जन से अधिक पिंजरे गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए हैं। कौड़िया वन क्षेत्र के परमावाला और साहनपुर वन रेंज के प्रेमपुरी में शुक्रवार की रात एक-एक गुलदार पिंजरों में कैद हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों नर गुलदारों को कब्जे में लेकर कौड़िया रेंज पहुंचाया गया। पकड़े गए गुलदारों में एक कम उम्र गुलदार : पकड़े गए गुलदारों का स्वास्थ्य परीक्षण कानपुर चिड़ियाघर के डॉ. नासिर ने किया। परमावाला में पकड़े गए गुलदार की उम्र स्वास्थ्य परीक्षण में तीन से चार साल वजन करीब 70 किलो आंका गया है। दांत पूरे और नुकीले हैं। उधर, प्रेमपुरी में पिंजरे में कैद हुए गुलदार की उम्र सात से आठ वर्ष और वजन करीब 60 किलोग्राम है। गुलदार का एक दांत टूटा और घिसा हुआ है। बीरूवाला में दिखा गुलदार : बीरूवाला में शुक्रवार की रात गुलदार दिखाई दिया। सूचना पर डीएफओ अभिनव राज, रेंजर सचिन शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आबादी के निकट गुलदार दिखाई देने पर विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया है।
मंडावली के प्रेमपुरी में पकड़ा गया गुलदार। स्रोत-विभाग