फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव अहरौला के जंगल में कुएं में मिले तेंदुए के दो शावक

विज्ञापन
बास्टा क्षेत्र के गांव अहरौला के जंगल में कुएं में तेंदुए के शावक
विज्ञापन
बास्टा। क्षेत्र के गांव अहरौला के जंगल में किसान ऋषि पाल सिंह और रणधीर सिंह के कुएं के झेरे में तेंदुए के दो शावक गिर गए। सोमवार को रणधीर सिंह का पुत्र प्रिंस जैसे ही कुएं के अंदर मोटर लगाने गड्ढे के अंदर गया तो उसे तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए। इसकी खबर प्रिंस ने गांव वालों को दी।
विज्ञापन

गांव के लोग इकट्ठा होकर कुएं पर पहुंचे। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर बास्टा पुलिस चौकी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शावक को निकालने में जुट गई। वन विभाग की टीम रेस्क्यू करके तेंदुए के शावक को बाहर निकाल कर अपने साथ ले गई। गांव वालों का कहना है कि पिछले 15 से 20 दिन से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा था। क्षेत्र में तेंदुओं की काफी संख्या है।
गांव निवासी किसान महिपाल सिंह के खेत में चार दिन पहले तेंदुआ दिखाई दिया था। वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शावक कुएं में गिरने से पहली बार आकर रेस्क्यू किए हैं। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि गांव अहरौला में तेंदुए के दो शावक कुएं में गिर गए थे। टीम को भेज कर रेस्क्यू कर बाहर निकला गया है। चांदपुर रेंज ऑफिस लाकर शावकों का मेडिकल कराया गया है दोनों शावक स्वस्थ है आगे की कार्रवाई अधिकारियों के आदेश के बाद की जाएगी। तेंदुए पकड़ने के लिए पिंजरा लगवा दिया गया है।

बास्टा क्षेत्र के गांव अहरौला के जंगल में कुएं में तेंदुए के शावक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें