नजीबाबाद। रेलवे हरिद्वार से मुजफ्फरपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन विभिन्न तिथियों में संचालित करेगा। 16 कोच की आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन को नजीबाबाद और धामपुर में दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। रेलवे ने हरिद्वार से मुजफ्फरपुर बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन संचालित की है। हरिद्वार से 04302 डाउन 25 फरवरी, 28 फरवरी और तीन मार्च को ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए प्रात: 11:45 बजे रवाना होगी। नजीबाबाद स्टेशन पर दिन में 12:03 बजे पहुंचकर अगले दिन 12:30 बजे होली स्पेशल मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने आरक्षित स्पेशल ट्रेन संचालन की सूचना संबंधित स्टेशनों को भेजी है।
मुजफ्फरपुर से हरिद्वार के लिए 26 फरवरी, एक मार्च और चार मार्च को दिन में 2:45 बजे आरक्षित होली स्पेशल 04301 अप रवाना होगी। नजीबाबाद स्टेशन पर अगले दिन दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी। दिन में 3:30 बजे ट्रेन हरिद्वार स्टेशन पहुंचेगी।