फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क हादसे में पीलीभीत के कांवड़िये समेत दो की मौत, दो घायल; दो बाइकों की हुई थी आमने-सामने टक्कर

Sun, 04 Aug 2024 08:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना (बिजनौर)

सार

दो बाइकों की आमने-सामने की सीधी टक्कर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे पीलीभीत के कांवड़िये तेजपाल की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सलीम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बाइकों की आमने-सामने की सीधी टक्कर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे पीलीभीत के कांवड़िये तेजपाल की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सलीम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में दो शिव भक्त सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

शनिवार की रात्रि करीब 9:30 बजे जनपद पीलीभीत के थाना बरखेड़ा कला के ग्राम परेबा अनूप निवासी 36 शिव भक्तों का एक जत्था बाइक द्वारा हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहा था। इस जत्थे में शामिल दीपक (10), पप्पू (20) और तेजपाल (40) एक ही बाइक पर सवार होकर नगीना की तरफ आ रहे थे। जब उनकी बाइक नगीना में मठेरी की पुलिया के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में दीपक, पप्पू और तेजपाल तथा दूसरी बाइक पर सवार बढ़ापुर निवासी सलीम व उसका साथी नवेद गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन

सभी घायलों को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि बिजनौर में इलाज के दौरान शिव भक्त तेजपाल और सलीम की मृत्यु हो गई, जबकि दीपक व पप्पू को हायर सेंटर के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें