फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो लोगों की मौत, कई हुए चोटिल

Tue, 08 Sep 2020 12:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में धामपुर-नगीना मार्ग पर र्साइं मंदिर के पास रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री भी चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब साढे़ आठ बजे धामपुर-नगीना मार्ग पर साईं मंदिर के पास रोडवेज बस और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सहित उसमें सवार दो लोग अंदर ही फंस गए। दोनों वाहनों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में बस में सवार कई यात्री भी चोटिल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोडवेज बस नगीना से धामपुर आ रही थी और कार सवार धामपुर से नगीना जा रहे थे, दोनों ही वाहनों की गति बहुत तेज थी। चालक तेज गति होने के कारण वाहनों पर नियंत्रण नहीं कर सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी के बिजनौर में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत
विज्ञापन


वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के अगले हिस्से को काटकर उसमें फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और धामपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की पहचान नहटौर थाने के गांव बल्लाशेरपुर निवासी पंकज (25 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार और धामपुर थाने के गांव तीबड़ी निवासी सुमित (20 वर्ष) पुत्र बाबूराम के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दोनों बल्लाशेरपुर से तीबड़ी जा रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें