युवक सहित दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
भागूवाला/नजीबाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में भागूवाला और महावतपुर में दो लोगों की मृत्यु हो गई। भागूवाला निवासी 20 वर्षीय युवक मुकेंद्र की होली पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ऊदल के युवा पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम छा गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर नजीबाबाद के गांव महावतपुर निवासी 40 वर्षीय राकेश होली के दिन अचानक घर से लापता हो गया। गांव के निकट उसका शव मिला। परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने राकेश का दुल्हैंडी के दिन अंतिम संस्कार कर दिया।