फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दो मकान गिरे, मलबे में दबकर चार घायल

Wed, 29 Aug 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव मनोहरवाली में बारिश से गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़  में तेज बारिश से दो मकान गिरने से मलबे में दबकर  दो महिलाओं सहित चार लोग   घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रिलीव   कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव मनोहरवाली निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनका व    उसके भाई सीताराम का लिंटर आपस में जुड़ा हुआ है। सोमवार की शाम तेज बारिश से उसका लिंटर गिर गया। लिंटर के नीचे दबकर डबल बेड, संदूक, कोठी व अन्य कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में सामान दबने से उसे   हजारों रुपयेे का नुकसान हुआ है, जबकि पड़ोसी की एक कटिया मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। पीड़ित ने  प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। लेखपाल जितेंद्र कुमार ने पीड़ित को मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
वहीं शेरगढ़ निवासी नरेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह का परिवार सोमवार की रात मकान में सो रहा था। एकाएक तेज आवाज के साथ लिंटर गिर गया। मलबे में दबकर उसकी पत्नी जमुना देवी व पुत्र सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उधर लेखपाल रविंद्र लोधी राजपूत ने मौके का मुआयना कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजे जाने   का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें