नगीना के मुस्लिम फंड में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में गिरफ्तार संस्था के दो निदेशक।
- फोटो : BIJNOR
दो निदेशकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नगीना (बिजनौर)। नगीना पुलिस ने अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड शाखा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में संस्था के दो निदेशकों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि नगर के मोहल्ला लुहारी सराय में नगर के मोहल्ला शाह जहीर निवासी मोहम्मद फैजी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड के नाम से मुस्लिम फंड शाखा खोल रखी थी। उन्होंने बताया कि इस संस्था का रजिस्ट्रेशन कानपुर में हो रखा है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद फैजी शाखा में जमा खातेदारों के करोड़ों रुपये की नकदी व जेवरात लेकर 9 जनवरी को विदेश भाग गया था। 11 जनवरी को जब मुस्लिम फंड शाखा नहीं खुली तब खातेदारों को फैजी के विदेश भाग जाने की जानकारी हुई। तब फैजी व उसके साथियों के खिलाफ खातेदारों की शिकायत पर नगीना थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद फैजी व मोहम्मद फैसल को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मुस्लिम फंड में हुए घोटाले की संस्था में शामिल दो निदेशक थाना चांदपुर के मोहल्ला काजी जादगान निवासी वसीम अहमद व थाना शिवाला कला के ग्राम सिंघा निवासी मतलूब अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।