फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेवली में मिले दो मृत कौए,वन विभाग ने जताई ठंड से मरने की आशंका

विज्ञापन
हरेवली जूनियर विद्यालय के प्रांगण में मृत पड़ा कौआ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हरेवली। प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मृतक पड़े दो कौओं को देख लोगों ने बर्डफ्लू बीमारी के फैलने की आशंका जताई। प्रधानाचार्य ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने कौओं की मौत ठंड से होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

हरेवली के जूनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य शमीम अहमद ने बताया कि बुधवार सवेरे 9:00 बजे जैसे ही विद्यालय पहुंचे तो प्रांगण में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे दो कौअे मृत मिले। मामले की गंभीरता को देख तत्काल सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी विरेंद्र सिंह रावत ने कौओं की मौत ठंड से होने की आशंका जताई। दोनों के शव को कब्जे में लेकर जांच करा कर सही कारणों का पता लगाने की बात कही। उधर क्षेत्र के लोग कौओं की मौत को बर्ड फ्लू से होना बता रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। पशु चिकित्सा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कौओं की मौत ठंड से होने की संभावना जताते हुए कहा कि मौत का सही कारण जांच के बाद ही लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें