फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तालन में खेत में मिले गुलदार के दो शावक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। कोतवाली शहर के गांव मुबारकपुर तालन में गुलदार के दो शावक मिले। इनकी उम्र करीब एक माह है। जैसे ही यह खबर वन अफसरों को मिली, टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को दूर हटाते हुए दोनों शावकों को खेत में ही रख दिया गया, ताकि उनकी आवाज सुनकर मादा गुलदार आकर उन्हें अपने साथ ले जाए। हालांकि दस घंटे से ज्यादा समय बीतने पर भी मादा गुलदार वहां नहीं पहुंची।
मंगलवार को बिजनौर के गांव मुबारकपुर तालन में किसान बाबू खान अपने गन्ने के खेत में काम करने गया था। इस दौरान उसे वहां गुलदार के दो शावक मिले। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें उठा लिया। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों शावकों को कब्जे में ले लिया। वहां से ग्रामीणों को हटाया और उन्हें उसी स्थान पर रख दिया, जहां वह मिले थे।
विज्ञापन

n इंसानी स्पर्श की गंद पहचानते हैं गुलदार : दोनों शावकों को वहां ग्रामीणों ने अपने हाथों में उठा लिया था। ऐसे में संभावना है कि मादा गुलदार उन्हें छोड़कर भी जा सकती है। हालांकि गन्ने के खेतों में रहने वाले गुलदारों के व्यवहार में बदलाव भी देखा जा रहा है, इसलिए मादा गुलदार के उन्हें ले जाने की उम्मीद वन अफसरों ने लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें