फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो माह से लापता व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। नया गांव से दो माह पहले लापता हुए 50 वर्षीय रमेश का शव गन्ने के खेत से सड़ी गली हालत में बरामद हुआ है। उसकी सिर वाला हिस्सा अलग पड़ा था। पुलिस का मानना है कि किसी जंगली जानवर के हमले के कारण व्यक्ति की मौत हुई है।
नया गांव निवासी रमेश पुत्र धूम सिंह 16 नवंबर 2024 को बिना कुछ बताए घर से चला गया था। 18 नवम्बर को उसके पुत्र गौरव ने थाना किरतपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को गांव के ही जगदेव सिंह के खेत में शव पड़ा होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ खेत पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला। कपड़ों आदि से मृतक की पहचान रमेश के रूप में हुई। उसका सिर वाला हिस्सा अलग पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बताया कि रमेश मनोरोगी था और उसका रूड़की इलाज चल रहा था। संभवत: किसी जंगली जानवर ने हमला किया हो। वह अपने पीछे तीन बेटों और तीन बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें