फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 18 Jul 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से थाने का हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम बरूकी नहर की पटरी पर पुलिस चेकिंग के दौरान ग्राम सिकैड़ा के जंगल में बाइक सवार दो व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। दोनों बाइक सवार पुलिस पर फायर करते हुए नहर की पटरी से खेतों की ओर कच्ची चकरोड पर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान शहजाद निवासी ग्राम अकबराबाद थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके साथी नजाकत निवासी अकबराबाद को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक तमंचा, एक कारतूस, पशु काटने के उपकरण, एक बाइक, दो मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संरक्षित पशुओं को जंगल से पकड़कर ले जाते हैं और रात में कटान कर उनके मांस को बेच देते हैं। शहजाद और नजाकत पर जनपद के विभिन्न थानों में पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें