फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, मिले 182 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, मिले 182 मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 182 मरीज मिले हैं। कोरोना की संक्रमण दर करीब 13 प्रतिशत रही। कोरोना से संक्रमित दो लोगों की मौत भी हुई है, लेकिन वे गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। जिले में अब एक्टिव केस 1083 रह गए हैं। एक मरीज दूसरे जिले के अस्पताल में भर्ती है।
कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद बृहस्पतिवार को फिर से बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को एक हजार 435 मरीजों की रिपोर्ट आई, जिनमे 184 को संक्रमण की पुष्टि हुई। 13 स्वास्थ्य कर्मियों, पांच पुलिस और दस बैंक कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। एक मरीज उपचार के लिए दूसरे जिले में गया था, जहां उसे संक्रमण की पुष्टि हुई। उसे परिजनों ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में ही भर्ती कराया है। जिले के रहने वाले कोरोना से संक्रमित एक महिला और एक पुरूष की तीन दिन से मौत हुई है। दोनों को गंभीर बीमारी थी और उन्हें उपचार के लिए बाहर के जिलों में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में उन्हें संक्रमित पाया गया था। गाइडलाइन के हिसाब से इन मरीजों की मौत को कोरोना की ग्राफ में जोड़ा गया है जबकि स्वास्थ्य कर्मचारी इनकी मौत दूसरी गंभीर बीमारियों की वजह से बता रहे हैं। जिला अस्पताल में दो दिन पहले एक मरीज को बुखार होने पर भर्ती कराया गया था, उसकी तबीयत भी अब ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइडलाइन का करें पालन
एसीएमओ डॉ.देवीदास के अनुसार दो मरीजों की मौत हुई है। दोनों मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे और अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही उनके संक्रमित होने का पता चला था। सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे तो संक्रमण कम फैलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें