फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो कार सवारों की मौत, एक घायल

Tue, 31 Jul 2018 12:37 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
विज्ञापन
एनएच 74 पर गांव मुबारकपुर कुंडा के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शेरकोट में एनएच 74 पर रोडवेज बस और कार की टक्कर में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि कार में पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बस में सवार दो सवारियां भी जख्मी हो गईं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर धामपुर सीएचसी भेज दिया। 
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबी सराय, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर निवासी आलम (40), अनवार हुसैन पुत्र अब्दुल राजक (65) निवासी गांव गुलरिया काशीपुर, रिजवान पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला पंजाबी सराय सोमवार को कार से मेरठ जा रहे थे। जब उनकी कार मुबारकपुर कुंडा के निकट पहुंची तो सामने से आ रही उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार आलम, अनवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में पीछे बैठा रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। 
वहीं बस में सवार मनिंद्र और दिलराज निवासी अमृतसर भी चोटिल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया। मृतकों के शव मोर्चरी में रख दिए गए। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आलम के भाई अकरम पुत्र रहीम की तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिचालक भी घटनास्थल से गायब हो गया। पुलिस आरोपी बस चालक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। उधर, थानाध्यक्ष पंकज तोमर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी बस चालक के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें