फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोशाला से दो सांड़ चोरी कर दो किमी दूर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम तुराबनगर स्थित अस्थाई गोआश्रय स्थल से बुधवार रात दो सांड़ चोरी कर दो किमी दूर ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को सुबह एक खेत में उनके अवशेष पड़े मिले। घटना से गोशाला की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गोशाला में पांच सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


गांव में ब्लॉक की ओर से संचालित इस अस्थायी गोशाला में 112 पशु संरक्षित बताए गए हैं। पशुओं की देखरेख की जिम्मेदारी गांव के ही दयाराम और हैप्पी के पास है। घटना के समय दयाराम गोशाला में मौजूद था, जबकि हैप्पी पास ही पानी की टंकी पर सो रहा था। रात्रि करीब साढ़े तीन बजे दयाराम की आंख खुली तो दो सांड़ गायब मिले। उसने इसकी सूचना हैप्पी और ग्राम प्रधान रामकुमार को दी। पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पंचायत सचिव पंकज सैनी और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और ग्रामीणों की तलाश में दो किलोमीटर दूर महमूदपुर पंचायत के मजरे वाजिदपुर के जंगल में पशुओं के अवशेष बरामद हुए। जिस खेत में अवशेष मिले, वह नूरपुर क्षेत्र के गांवड़ी पनियाला निवासी मवासी सैनी का बताया गया है। सूचना पर एसडीएम स्मृति मिश्रा, तहसीलदार धनराज कुमार, नायब तहसीलदार राजकमल और बीडीओ प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग चौधरी ने अवशेषों से सैंपल लिए, बाकि के अवशेषों को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। इसके अलावा एएसपी एके श्रीवास्तव और सीओ अभय कुमार पांडे ने भी मौका मुआयना कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित चार पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। टीमों का पर्यवेक्षण वह स्वयं कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - अभय कुमार पांडे, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें