फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबलपुर बीतरा में गोकशी करते दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबलपुर बीतरा में गोकशी करते दो को दबोचा
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती क्षेत्र के गांव सबलपुर बीतरा में पुलिस ने एक आवास परिसर में छापा मारकर गोकशी करते दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस को मौके से रस्सी में बंधा गोवंश और एक युवक के हाथ में कुल्हाड़ी व दूसरे युवक के हाथ में छुरी मिली। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नांगलसोती थानाध्यक्ष संजय पांचाल ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को गांव सबलपुर बीतरा में कुछ लोगों द्वारा गोकशी करने की सूचना दी। सूचना पर एसआई विपिन, कांस्टेबल अंकित कुमार, अमित कुमार ने सबलपुर बीतरा निवासी अकरम के आवासीय परिसर पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर जमीन पर गिरा व रस्सी से बंधा गोवंश और उसके पास दो युवक खड़े मिले। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के हाथ में कुल्हाड़ी और छुरी थी। पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया है। पुलिस की पूछताछ में युवकों की पहचान गांव सबलपुर बीतरा निवासी गुलजार (20) और अकरम (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें