फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लूट के प्रयास में दो अभियुक्तों को 10-10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक लाख दस हजार रुपये का लगाया जुर्माना
विज्ञापन



बिजनौर।लूट के प्रयास के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी पाते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर कुल एक लाख दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

29 जुलाई 2024 को एक व्यक्ति ने नजीबाबाद थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात आरोपियों ने उसे धक्का देकर घायल कर दिया और उसकी बाइक लूटने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने लूट के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के दौरान नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम हर्षवाड़ा निवासी मोहम्मद शादान और मोहल्ला रमपुरा निवासी अयान के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को एडीजे पॉक्सो एक्ट न्यायालय, बिजनौर ने दोनों आरोपियों मोहम्मद शादान और अयान को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और कुल एक लाख दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें