फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने इंदिरा पार्क पर दो युवकों पर गोली बरसाने वाले दोनों हमलावरों को दबोच लिया है। हैप्पी तोमर ने अपने साथी के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। हैप्पी पहले भी कई जगह गोली चला चुका है। हैप्पी तोमर ने फेस बुक पर अपना वर्क बदमाश कंपनी डाल रखा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव सालमाबाद निवासी हैप्पी तोमर ने अपने साथी विशाल व एक अन्य के साथ इंदिरा पार्क के पास मोहल्ला सोतियान निवासी वैभव सोती व साकेत कॉलोनी निवासी विशेष तोमर पर गोलियां बरसाकर दोनों को गंभीर रूप से घायलकर दिया था। दोनों अपने साथियों के साथ बाइक व स्कूटी से घूमने निकले थे। वैभव सोती की जांघ व विशेष तोमर को पेट में गोली लगी थी। इस घटना से सनसनी फैल गई थी। विशेष तोमर का रात में ही मेरठ में पेट का ऑपरेशन करके गोली निकाली गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने रात में ही कई जगह उनकी तलाश में दबिश दी पर वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले हैप्पी तोमर व विशाल को शुक्रवार को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक स्कूटी से बुलेट के रगड़ने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़े थे। पुलिस के अनुसार हैप्पी तोमर पहले भी गोली चला चुका है। वह पिछले दिनों ही एक मामले में जेल से बाहर आया है। हैप्पी ने अपने को फेस बुक पर बदमाश कंपनी का मालिक बताया है। अपने साथियों के नाम भी शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें