तुरतपुर क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का उदघाटन करते सुरेशचंद्र बुढाकोटी।
- फोटो : DHAMPUR
टीम गंगापार मधपुरी व तुरतपुर ए के बीच होगा फाइनल मैच
फोटो छह
कादराबाद । गांव तुरतुपर के जूनियर हाई स्कूल के मैदान चल रहे तुरतपुर क्रिकेट लीग सीजन थ्री नाइट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेला गया। गंगापार मधपुरी टीम ने कल्लुवाला की टीम को हराया, जबकि दूसरे मैच में तुरतपुर ए की टीम ने कल्लुवाला टीम को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। अब गंगापार मधपुरी और तुरतपुर ए टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ रिटायर्ड सूबेदार एसएच सुरेशचंद्र बुढाकोटी ने किया। पहला मैच गंगापार मधपुरी टीम व कल्लुवला सेंटर के बीच हुआ। निर्धारित 10 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्लुवाला टीम 8 ओवर में 27 रन बनाकर आउट हो गई। गंगापार मधपुरी टीम ने 7 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल कर ली।
उधर, दूसरा मैच कल्लुवाला और तुरतुपर ए टीम के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी कर कल्लूवाला टीम ने 40 रन बनाए। तुरतपुर ए टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। गंगापार मधपुरी टीम के मोहम्मद सलमान 8 रन बनाए और 3 विकेट लिए, जिस कारण मोहम्मद सलमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब टीम गंगापार मधपुरी व तुरतपुर ए के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दर्शकों में उत्साह रहा। आस पास के गांव के लोग रात्रि में मैच देखने आ रहे है। मैच को सफल बनाने में गांव के नव युवकों की समिति के सदस्यों का योगदान है।