फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालू में बेहोश कर बच्ची को उठाने का प्रयास

विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू में बच्चा उठाने की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ और पूछताछ करती पुलिस - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
झालू में बेहोश कर बच्ची को उठाने की कोशिश
विज्ञापन

झालू (बिजनौर)। मोहल्ला पीरजादगान की एक 13 वर्षीय बच्ची अपने ननिहाल मोहल्ला सादात में गई हुई थी। आरोप है कि भीख मांगने के बहाने घर के बाहर एक महिला ने बच्ची को अकेला देख सिर में डंडा मार कर बेहोश कर दिया और साड़ी में लपेट कर आगे खड़े साथियों के साथ बाइक पर ले गए। बच्ची ने हाथ में काट तो वे उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले को फर्जी बता रही है।
सोमवार दोपहर सपा के जिला सचिव रागिब हुसैन उर्फ शहजादा की 13 वर्षीय बेटी अपनी ननिहाल मोहल्ला सादात में डॉ रईस के यहां गई हुई थी। बताया जा रहा है कि घर के बाहर एक महिला ने भीख मांगने के लिए आवाज दी। बाहर आयी बच्ची को अकेला देख महिला ने उसके सिर पर डंडा मारकर बिहोश कर दिया और साड़ी में लपेट कर आगे खड़े बाइक सवार व्यक्ति के साथ फरार हो गई। इसी बीच मोहल्ला महाजनान में महामृत्युंजय मंदिर के पास बच्ची को होश आ गया। बच्ची ने शोर मचाते हुए महिला के हाथ में काट लिया। जिससे तिलमिलाई महिला ने उसे वहीं फेंक दिया और अपने साथियों के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने घटना की सूचना वहीं पास में रह रही अपनी बुआ को दी। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हल्दौर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि यह बच्चा चोरी का मामला नहीं था। बच्ची मानसिक रूप से घबराई हुई है। बच्चा चोरी की अफवाह उड़ी थी। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को ऐसी कोई घटना न होने के बारे में लिख कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें