धार्मिक स्थल में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शेरकोट में एक बड़ी सांप्रदायिक साजिश को रोका गया है। धार्मिक स्थलों में तोड़ फोड़ करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फील्ड अधिकारियों को और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और लगातार सोशल मीडिया की निगरानी भी चल रही है।
बताया गया कि आरोपी कमाल और आदिल से एटीएस और एसटीएफ भी आज जिले में पहुंचकर पूछताछ कर सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के भी बिजनौर पहुंचने क चर्चा है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Photos: शिवमय हुआ माहौल, पांव में छाले-जुबां पर भोले, आस्था और अनुशासन का अनूठा संगम है कांवड़ यात्रा