फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गंगा स्नान से लौट रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत; छह घायल

Tue, 24 Nov 2026 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में नारनौर गंगा घाट से स्नान कर घर लौट रहे अकबर झोजा गांव के परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली को गन्ना लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय विमलेश देवी और उनकी आठ वर्षीय बेटी निधि की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत छह लोग घायल हुए।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में नारनौर गंगा घाट से स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। चांदपुर-जलीलपुर रोड पर गांव अकबर सीमली के निकट हुए हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर चला रहे निलेश कुमार ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंस गए। उन्हें निकालने के लिए ट्रक को पलटना पड़ा।

विज्ञापन


थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव अकबर झोजा निवासी निलेश कुमार सोमवार को परिवार के साथ नारनौर गंगा घाट पर लगे मेले में गए थे। मंगलवार को गंगा स्नान करने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे। निलेश कुमार के मुताबिक, वह सड़क पर अपनी साइड में ट्रैक्टर चला रहे थे। गांव अकबर सीमली के पास पीछे से आए गन्ना लदे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।

मां-बेटी की मौत, छह लोग घायल
हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने निलेश कुमार की पत्नी विमलेश देवी (30) और बेटी निधि (8) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में निलेश कुमार, जानकी देवी, ओमप्रकाश, प्रिंस, पूजा और विराज घायल बताए गए हैं।
विज्ञापन


ट्रक के पहियों के बीच फंसे चालक, वाहन पलटकर निकाला
हादसे के बाद निलेश कुमार ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंस गए। उन्हें निकालने के लिए ट्रक को पलटवाया गया। इसके बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। हादसे की सूचना से परिवार में मातम पसरा है। गंगा स्नान के बाद घर लौट रहे परिवार के लिए यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें