फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर 18 टायरा ट्रक पेड़ से टकराकर पलटा, दो की मौत, एक गंभीर

Sat, 14 Jun 2025 12:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम पैजनिया के पास शुक्रवार रात एक 18-टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार देर रात करीब दो बजे बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम पैजनिया के पास हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रक (नंबर PB 65 AU 9331) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराया और पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृतकों की पहचान गिरवेल सिंह (45) और गुरजंट सिंह (40) पुत्रगण कुलवंत, निवासी फतेहाबाद, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान गोपी पुत्र रिशन (35), निवासी खेड़ा थाना फतेहाबाद, अमृतसर के रूप में की गई है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया गया। घायल गोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें