फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपों से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपों से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। अपने मंगेतर द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका के पिता साजिद ने बताया कि बुधवार दोपहर ढाई बजे मोहल्ला अहमद शाह कालोनी निवासी नेत्रहीन साजिद की 17 वर्षीया पुत्री खुशनुमा को उसके मंगेतर नजीबाबाद निवासी नाजिर ने मोबाइल फोन पर हुई बातचीत में अनर्गल आरोप लगाये। आरोपों से क्षुब्ध खुशनुमा ने बगैर किसी को कुछ बताये छत पर बने कमरे में पहुंच कर दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर पंखे में लटक गई। थोड़ी देर में जब उसके परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो खुशनुमा पंखे में झूल रही थी। परिजनों द्वारा उसे तुरंत किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता साजिद ने बताया कि उन्हाेंने खुशनुमा का रिश्ता चार माह पूर्व नजीबाबाद निवासी नाजिर से कर दिया था। साजिद का आरोप है कि बुधवार की दोपहर दो बजे नाजिर ने खुशनुमा से बातचीत की थी। मृतका की बड़ी बहन रहनुमा बताया कि नाजिर हमेशा शक करता था और वह खुशनुमा का मानसिक उत्पीड़न करता रहता था। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। किरतपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें