फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गोवंश किसानों के लिए बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा गोवंश किसानों के लिए बने मुसीबत
विज्ञापन

मंडावली/नांगलसोती। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आवारा गोवंशों की संख्या किसानों के लिए मुसीबत बनी है। ये आवारा गोवंश जहां किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, वहीं राहगीरों को चोटिल भी कर रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन से आवारा गोवंशों को गोशाला या फिर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
मंडावली के औरंगपुर बंसता निवासी कविंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, भोलू सिंह, जल सिंह, राजीव का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार गो संवर्धन और गोवंश बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन बढ़ने की बजाय पालतू गोवंशों की संख्या घट रही है। ग्रामीण और शहरी लोग गो माता का दूध पीकर उन्हें आवारा छोड़ रहे हैं, जिससे आवारा गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। मंडावली में शेखुपुरा आलम, सिकरौडा, राजपुर नवादा, मूस्सेपुर, जसपुर आदि गांवों में पिछले तीन माह में बड़ी संख्या में आवारा गोवंश छोड़े गए है, जो किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती क्षेत्र के गांव हरचंदपुर, कामराजपुर, गौसपुर में आवारा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों नेे प्रशासन से आवारा गोवंशों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें