फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फहराया जाएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिले के सभी पूर्व सैनिकों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाने की अपील की गई है। स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव 11 से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा है। जिसके चलते जिले के प्रत्येक शहीद की समाधि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

बिजनौर शहर में आजादी का अमृत महोत्सव 13 अगस्त को सुबह साढ़े 10 बजे मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम काकरान वाटिका में आयोजित होगा। इस दौरान जिले की शहीद वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिले के प्रत्येक शहीद की समाधि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान तहसील के एसडीएम मौजूद रहेंगे। जिसके चलते एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन ने जिले पूर्व सैनिकों से सभी को आमंत्रण देने का अनुरोध किया है। इस कार्यक्रम में डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम (प्रशासन एवं वित्त), एसडीएम सदर बिजनौर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें