दोनों आरोपियों को रासुका में किया निरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। पिछले दिनों शेरकोट थाना क्षेत्र में तीन मजारों को खंडित कर फिजा खराब करने का प्रयास करने के दोनों आरोपियों को रासुका में निरुद्ध किया जा चुका है। पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि 24 जुलाई की शाम को शेरकोट के मोहल्ला कायस्थान निवासी उस्मान के दो पुत्रों कामिल और आदिल ने नगर क्षेत्र की फिजा को खराब करने के प्रयास में शेरकोट थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर स्थित मजारों को खंडित कर दिया था। मजारों के ऊपर पड़ी चादरों और वहां पर रखी धार्मिक पुस्तकों को जला कर नष्ट कर दिया था। एसपी पूर्वी ने बृहस्पतिवार को बताया कि अब प्रशासन की ओर से दोनों आरोपियों को रासुका में निरुद्ध किया जा चुका है। आरोपियों पर अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी।