प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 15 से शुरू होंगे ट्रायल
बिजनौर। जिले के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 15 अप्रैल से ट्रायल हो शुरू हो रहे हैं, जो 19 अप्रैल तक चलेंगे। इस ट्रायल में 10 से 15 वर्ष की आयु के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 अप्रैल को वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबिल-टेनिस के लिए बालिका वर्ग ट्रायल दे सकती हैं। 16 अप्रैल को क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल के लिए बालक ट्रायल देंगे। इसके साथ ही तीरंदाजी के लिए बालिका वर्ग का 16 और 17 अप्रैल को ट्रायल होगा। वहीं 17 अप्रैल को बालिका वर्ग कबड्डी, बास्केटबॉल का ट्रायल होगा। इसके साथ ही बालक वर्ग के लिए एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल के लिए 18 अप्रैल को ट्रायल होगा। वहीं 19 अप्रैल को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका वर्ग में एथलेटिक्स और हैंडबॉल का ट्रायल होगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक ट्रायल होंगे। ट्रायल इन तिथियों में शाम तीन बजे नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। संवाद