नजीबाबाद-कोटद्वार रेल मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाते रेलकर्मी।
- कोटद्वार मार्ग पर पेसेंजर ट्रेन हुई रद्द, दूसरी पेसेंजर ट्रेन विलंब से चली
फोटो-24एनजेडबी06ए, 06बी, 06सी
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/नजीबाबाद। आंधी और वर्षा से मंगलवार रात जनजीवन प्रभावित हुआ। नजीबाबाद-कोटद्वार रेलमार्ग पर कई पेड़ गिरने से एक पेसेंजर ट्रेन रद्द हुई, जबकि दूसरी पेसेंजर ट्रेन कई घंटा विलंब से चली।
क्षेत्र में मंगलवार रात आंधी आने और वर्षा होने से बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। नजीबाबाद-कोटद्वार रेल मार्ग पर पेड़ गिरने से बुधवार को कोटद्वार मार्ग की पेसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुईं। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा ने बताया कि बुधवार को प्रात: 8:55 बजे कोटद्वार जाने वाली पेसेंजर ट्रेन कई घंटा विलंब से दिन में 12 बजे कोटद्वार के लिए रवाना हुई। रेलवे ने प्रात: 11:15 बजे नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाली पेसेंजर ट्रेन रद्द कर दी। पेड़ गिरने से सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ। किरतपुर, मंडावली, रायपुर क्षेत्र के संपर्क मार्गाें पर पेड़ गिरने से यातायात आंशिक रूप से देर रात तक बाधित रहा। नगर की विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जलालाबाद, मंडावली, साहनपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में आम टूट कर गिर गए।