फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में टूटकर गिरे पेड़, विद्युत आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में टूटकर गिरे पेड़, विद्युत आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

जलालाबाद/नांगलसोती/मंडावली। तेज आंधी और बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ। आम की फसल को हवाओं भारी नुकसान पहुंचा। साथ ही कई क्षेत्रों में देर रात से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तेज गरज के साथ वर्षा हुई, कई स्थानों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश के बाद ब्रेक डाउन होने से सोफतपुर बिजली घर से जुड़े गांव हरचंदपुर, मायापुरी, शहजादपुर, चमरौला, लालपुर मान सहित एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांवों में बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली के अभाव में नांगलसोती और हरचंदपुर में जल आपूर्ति भी बाधित रही। करीब 12 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। उधर, मंडावली के गांव कांठपुर, करौली, नयागांव, कल्याणपुर, हरेवली, सिकरौडा आदि गांवों में शनिवार देर रात से रविवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर बिजली आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें