फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन कक्ष में होगा मानसिक रोगियों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मन कक्ष में होगा मानसिक रोगियों का उपचार
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में मानसिक रोगियों के उपचार के लिए अब बड़े अस्पतालों में जाकर जेब ढीली नहीं करनी होगी। सरकार ने तय किया है कि प्रत्येक जिले में इनके उपचार की सुविधा हो, इसके लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सभी जिला अस्पतालों में मन कक्ष की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में एक भी मनोचिकित्सक नहीं है और न ही यहां पर मानसिक रोगियों के उपचार की व्यवस्था है। इस कारण जिले के मानसिक रोगियों को अधिक रुपये खर्च कर हायर सेंटर में जाकर अपना इलाज कराना पड़ता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद के अनुसार सरकार ने तय किया है कि प्रत्येक जिले में इनके उपचार की सुविधा होगी। इसके लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सभी जिला अस्पतालों में मन कक्ष की स्थापना की जाएगी। जिले में मनोचिकित्सक की नियुक्ति होगी। जनपद में इसकी शुरुआत होकर जिला अस्पताल में मन कक्ष की स्थापना की जाएगी। इससे पूर्व मनो चिकित्सक की नियुक्ति होगी। इसके लिए शासन से निर्देशित पत्र प्राप्त हो गया है। शासनादेश के अनुरूप जिला अस्पताल में बने कक्षों में से ही किसी एक कक्ष को मन कक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें