फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सकारात्मक सोच के साथ पुलिस को समझें दोस्त

Thu, 30 Oct 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में भाग लेतीं एमडीकेवी की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। सीओ ने छात्राओं को व्यक्तिगत जानकारी और फोटो सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं से पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखने और एकाग्र मन से शैक्षिक भविष्य संवारने की सलाह दी।
विज्ञापन

वृहस्पतिवार अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नजीबाबाद थाना परिसर में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में सीओ नितेश प्रताप सिंह ने एमडीकेवी की छात्राओं को थाने से संबंधित कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य समाज को सुरक्षित वातावरण देना, अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना है।
सीओ ने छात्राओं को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और अनजान लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी। सीओ ने छात्राओं को नए कानून से संबंधित जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि पुलिस समाज की दोस्त है। उन्होंने थाने में तैनात महिला पुलिस और महिला हेल्प डेस्क पर बिना डरे अपनी समस्याएं साझा करने की सलाह दी।
महिला उपनिरीक्षक जूही ने कहा कि छात्राओं को अब डरना नहीं है, उन्हें अपनी परेशानी पुलिस को बतानी है। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के पंफ्लेट भी वितरित किए। शिक्षिका रेशमा परवीन, शोभा चौहान, रानी शुक्रायवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें