बिजनौर। जिले में बरेली की सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स टीम ने छापा मारते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की दवा जब्त की थी। नशे ने की इस मामले में ट्रांसपोर्टर्स से भी पूछताछ की। नारकोटिक्स विभाग इन दवाइयों की बिक्री की कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगा है।
नारकोटिक्स दवाइयों को लेकर सख्ती चल रही है। कोडीन सिरप मामले के बाद निगरानी तेज हो गई है। जिले मे कोडीन सिरप का मामला पकड़ में आने के बाद अब छह लाख 14 हजार नारकोटिक्स की टेबलेट जब्त हुई हैं। इनमें ट्रामाडोल, पेंटाजोसिन, अल्प्राजोल दवाई शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो गाजियाबाद से लेकर बिजनौर के ट्रांसपोर्टर से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है। ट्रांसपोर्ट से कौन दवाई की डिलीवरी लेकर गया। इन दवाई की बिजनौर में कैसे सप्लाई हुई। कहां से दवाई आई है। इन सब बिंदुओं को लेकर पूछताछ हुई। नारकोटिक्स सहित अन्य टीम अभी इस मामले की पूरी कुंडली खंगाल रही है। ताकि, केस की आखिरी कड़ी तक पहुंचा जा सके। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नारकोटिक्स टीम अपने स्तर से जांच कर रही है। ट्रांसपोर्टर्स से भी पूछताछ होने की सूचना मिली है।