फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर नई बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रोडवेज डिपो की ओर से नांगल से बिजनौर और बिजनौर से नांगल-भागूवाला होते हुए हरिद्वार तक नई बस सेवा शुरू की गई है। नजीबाबाद डिपो की ओर से नांगल-बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर 42 सीटर रोडवेज बस सुविधा प्रदान की गई है। बस सुबह 7:20 बजे नांगल से प्रस्थान कर आठ बजे बिजनौर पहुंचेगी। प्रातः 8:20 बजे बिजनौर से चलकर 9:05 बजे नांगल पहुंचकर 10:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 11:05 बजे हरिद्वार से चलकर दोपहर 12:35 बजे नांगल और 1:30 बजे बिजनौर पहुंगी। उसके बाद दोपहर 2:00 बजे बिजनौर से प्रस्थान कर 3:00 बजे नांगल और 3:50 बजे नजीबाबाद डिपो पहुंचेगी। यह जानकारी डिपो इंचार्ज संजीव कुमार शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें