फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जाओ, भारी पड़ेगी ये लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल जाओ, भारी पड़ेगी ये लापरवाही
विज्ञापन

बिजनौर। अभी भी वक्त है मान जाओ, वरना जान से हाथ धोना पड़ सकता है। ये सीख उन लोगों के लिए है, जो बिना वजह के अपने घरों बाहर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों को न तो अपनी जान की फिक्र है और न ही दूसरों के जीवन की परवाह। आजकल कोरोना बहुत ही तेज गति से दौड़ रहा है। इसकी रफ्तार पिछले साल की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही लगातार जारी है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच और टीकाकरण में तेजी लाई गई है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन लोग अब भी लापरवाह बने घूम रहे हैं। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके में शारीरिक दूरी का पालन करने से लोग परहेज करते दिख रहे हैं। पिछले करीब 15 दिन से तीन अंकों में कोरोना संक्रमित केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी करते हुए दुकानदारों और सभी लोगों से इसका पालन करने की अपील कर रखी है। इसके बावजूद दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। यदि हालात ये ही रहे तो आने वाले समय में स्थिति इससे भी अधिक भयावह हो सकती है। इसलिए सभी घर पर रहें, सुरक्षित रहें। जिला सर्विलांस अधिकारी एसके निगम ने बताया कि आजकल अच्छी बात ये है कि लोग मास्क पहन रहे हैं, लेकिन भीड़भाड़ में शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानदार अपने दुकानों के सामने दो गज की दूरी पर बांस बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर कर चुके है, लेकिन फिर भी लोग भीड़ में खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें