फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का खराब, 36 गांवों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर खराब, 36 गांवों की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

चंदक। भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता बिजली की समस्याओं को लेकर 15 जून को चंदक विद्युत केंद्र पर धरना प्रदर्शन करेंगे। चंदक विद्युत केंद्र पर स्थित 10 केवी का ट्रांसफार्मर दस जून से ठप पड़ा है। जिस के कारण क्षेत्र के लगभग 36 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महीपाल तोमर की अध्यक्षता में चंदक अवर अभियंता को बिजली संबंधी समस्याओं पर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया है कि यदि बिजली की समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो 15 जून से बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विद्युत केंद्र पर तैनात जेई दीपक कुमार का कहना है कि दस जून की शाम को 10 केवी के ट्रांसफार्मर ने तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण उसने काम करना बंद कर दिया था। विभागीय कार्रवाई के बाद जल्द ही नया ट्रांसफार्मर आने वाला है। दो तीन दिनों में समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ओमपाल, ईश्वर, अरविंद, ललित चौहान, विनीत, यासीन ठेकेदार, सुमित, कलवा, यशपाल आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें