फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर फुंका, बत्ती गुल

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव मीरपुर घासी में ऑधी में पेड़ टूटने से क्षतिग्रस्त डबलपोल व ट्रांसफर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर फुंका, बत्ती गुल
विज्ञापन

अफजलगढ़। बृहस्पतिवार को आंधी चलने से कालागढ़ मार्ग गांव मीरपुर घासी में पेट्रोल पंप के निकट डबल पोल पर यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे पोल और उस पर रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रंसफार्मर खराब होने से क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई।
बृहस्पतिवार शाम आंधी चलने से कालागढ़ मार्ग पर खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर समीप ही डबल पोल पर रखे ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे पोल व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही की आसपास कोई वाहन या ग्रामीण नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा गांव रसूलाबाद में भी तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के गांव जोगीपुरा, मीरापुर घासी की बत्ती गुल हो गयी। ग्रामीणों बबलू, बंटी, मुख्तियार सिंह, जोगेंदर सिंह आदि ने विद्युत निगम के अधिकारियों से शीघ्र डबल पोल व ट्रांसफार्मर सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। जेई रणजीत सिंह मौर्य का कहना है कि रसूलाबाद में पोल सही करा बिजली सुचारु करा दी है। उन्होंने मीरपुर घासी के डबल पोल व ट्रांसफार्मर एक कंपनी का होने के चलते उन्हें अवगत कराकर शीघ्र समस्या का समाधान कराने की बात कही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें