फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों विलंब से चलीं ट्रेनें, यात्री हलकान

Sun, 08 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन कटघर क्षेत्र में एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण रेलों का आवागमन प्रभावित हुआ। ट्रेनों के आने की प्रतीक्षा में यात्री घंटों हलकान रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात मुरादाबाद के निकट कटघर स्टेशन क्षेत्र में टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने से मुरादाबाद दिशा से नजीबाबाद आने वाली लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल सहित अधिकांश ट्रेनें घंटों विलंब से नजीबाबाद पहुंचीं।

ट्रेनों के आने की सही सूचना स्टेशन पर उपलब्ध न होने से यात्री परेशान रहे। सहारनपुर दिशा से मुरादाबाद जाने वाली रनथ्रू बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें नजीबाबाद स्टेशन पर रोकनी पड़ीं।
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर रद कर सहारनपुर के लिए वापस कर  दिया गया।

उधर, ऋषिकेश-बांदीकुई और मुरादाबाद-सहारनपुर एक्सप्रेस शनिवार को रद रही। देर शाम तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित था जिस वजह से यात्री काफी देे तक परेशान थे।

तीन पैंसेंजर ट्रेन प्रभावित, यात्री परेशान
धामपुर। मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक से टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे उतरने से धामपुर मार्ग पर कई ट्रेनें प्रभावित हो गई।

जिस कारण यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी।  ट्रेनों के प्रभावित होने की वजह से शनिवार की सवेरे यात्रियों को धामपुर से कई रुटों की ट्रेनें नहीं मिल सकी।

इसके बाद यात्री बिजनौर गए और उन्हें वहां से ट्रेनें मिलीं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रूट पर बांदी कुई, सहारनपुर मुरादाबाद और सहारनपुर इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन प्रभावित हुई। हालांकि करीब नौ बजे के बाद रूट को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन


सुबह को यात्री पूरी तरह से परेशान नजर आए। ट्रेनें रद्द होने की सूचना से दिनभर स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें