फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, ढाई घंटे लेट आई अमरनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिहर, शहीद और जनसेवा एक्सप्रेस रही रद्द, यात्री परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी में अभी कोई सुधार नहीं हुआ है। शुक्रवार को हरिहर, जनसेवा और शहीद एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि अमरनाथ, कर्मभूमि और जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस और 14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं आई। 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस चार घंटे, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इनके अलावा जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस बुढ़वल व रोजा के बीच बदले रेलमार्ग से चली। जिसके चलते यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें