फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विलंब से पहुंचीं ट्रेनें, गर्मी से यात्री हो रहे हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म पर टीन शेड नहीं होने और लंबी दूरी की ट्रेन विलंब से चलने पर यात्री भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। टिकट आरक्षण केंद्र पर भी धूप से बचाव के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना में नजीबाबाद स्टेशन का भवन कई सुविधाओं के साथ नए सिरे से बनाया जा रहा है। भूतल भवन निर्माण पूरा हो चुका है। भवन निर्माण के चलते प्लेटफार्म एक पर पूर्व में डला हुआ टीन शेड हटाने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों को ट्रेनें विलंब से चलने पर भीषण गर्मी में खुले में ट्रेनों के आने की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
बुधवार को लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से आने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। योग नगरी ऋषिकेश से प्रयागराज संगम के बीच संचालित ट्रेन लगभग डेढ़ घंटा विलंब से नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। उधर दरभंगा से अमृतसर के बीच संचालित ट्रेन 15211अप भी डेढ़ घंटा विलंब से नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की विलंब से पहुंचने पर भीषण गर्मी में यात्रियों को चिलचिलाती में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के नए भवन की बुकिंग विंडो पर भी दोपहर के बाद धूप आने से यात्री परेशान रहते हैं। क्षेत्रीय दैनिक यात्रियों विनोद मित्तल, मुकेश सिंहा, मनोज शर्मा ने रेल प्रशासन से यात्रियों को भीषण गर्मी और धूप से बचाव के लिए प्लेटफार्म एक और टिकट आरक्षण केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें