बिजनौर। लोकसभा चुनाव में लगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। 325 से अधिक मजिस्ट्रेट ने प्रशिक्षण लिया। रिजर्व सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट दायित्वों को बताया।
सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर में हुआ। जिले में लोकसभा चुनाव प्रथम चरण में है। प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क है। आज 28 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 298 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी के अनुसार 10 प्रतिशत सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। उनका भी आज प्रशिक्षण हुआ है।
प्रशिक्षण में रिजर्व के सभी 34 सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। जोनल मजिस्ट्रेट क्लास वन अधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट क्लास टू अधिकारी व राजकीय इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य हैं। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अपनी भूमिका का जिम्मेदारी से पालन करें। प्रशिक्षण में सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार मौजूद रहे। मनोज कुमार यादव, सचिन भारद्वाज, टी एन सूर्या तथा अरुण गर्ग प्रशिक्षक रहे।