फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 व्यवसायिक वाहन चालकों को दी गई ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
25 व्यवसायिक वाहन चालकों को दी गई ट्रेनिंग
विज्ञापन

बिजनौर। प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 25 व्यवसायिक वाहन चालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेव लाइफ फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन सिस्को वेब एक्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान वाहन संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को बारीकि से बताया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 22 से 28 जून तक प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। शनिवार को छठे दिन 25 व्यवसायिक वाहन चालकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों को ऑडियो और वीडियो के माध्यम से वाहन संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान चालकों की ओर से पूछे गए विभिन्न प्रकार के सवालों के भी सेव लाइफ फाउंडेशन के विशेषज्ञों द्वारा जवाब दिए गए। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर हालत में यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कहा कि हमें स्वयं जागरूक होकर वाहन संचालित करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें