फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में ही चलवाएं ट्रेन : डीआरएम

Fri, 17 Mar 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में सूखरो नदी रेल पुल पर निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में उत्तराखंड सैर-सपाटे पर गए मंडलीय रेल प्रबंधक ने चलते-चलते भी कोटद्वार ब्रांच लाइन पर सूखरो नदी रेल पुल निर्माण जल्द पूरा कर ट्रेन चलाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच सूखरो नदी पर रेल पुल पिछले साल 23 जुलाई को ध्वस्त हो गया था। वर्तमान में नदी पर नए सिरे से रेल पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण गति धीमी होने से मंडलीय और बड़ौदा हाउस के अधिकारी खासे नाराज नजर आ रहे हैं। रेल पुल का निरीक्षण कर चुके डीआरएम पहले ही धीमी गति पर नाराजगी जता चुके हैं। रेल पुल निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि लगातार बढ़ने से अब अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है। ऐसे में डीआरएम मुरादाबाद निजी दौरे पर उत्तराखंड क्षेत्र के भ्रमण के लिए लेंसडाउन रवाना हुए।
नजीबाबाद से कोटद्वार की ओर जाते समय उन्होंने अधिकारियों से सूखरो नदी पर बन रहे रेल पुल निर्माण प्रगति की जानकारी की। डीआरएम को बताया गया कि एक गार्डर रखा जा चुका, जबकि दूसरा गार्डर रखने का काम जारी है। इसके बाद रेलवे ट्रैक बनाने का काम किया जाएगा। डीआरएम ने मार्च में ही काम पूरा कर ट्रेन चलाने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें