फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद से गजरौला के बीच सायंकालीन ट्रेन सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद से गजरौला के बीच दो वर्ष बाद चली ट्रेन
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना काल से प्रभावित नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर ट्रेन का दो वर्ष बाद फिर से संचालन शुरू हो गया। पहले दिन 15 यात्रियों ने नजीबाबाद स्टेशन से सफर किया।
विज्ञापन

नजीबाबाद से गजरौला के बीच शाम 5:05 बजे संचालित पैसेंजर ट्रेन को रेलवे ने मेल किराये से 20 जून से फिर से शुरू कर दिया। पहले दिन ट्रेन लगभग 55 मिनट विलंब से गजरौला के लिए रवाना हुई। सहारनपुर से बिजनौर के लिए मालगाड़ी सोमवार को सायं लगभग चार बजे 42 डिब्बों का रैक लेकर पहुंची। मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर नजीबाबाद से गजरौला के लिए रवाना होने वाली ट्रेन के शंटिंग के समय स्टेशन को मालगाड़ी की शंटिंग करानी पड़ी, जिससे यात्री ट्रेन को गजरौला के लिए रवाना होने में लगभग 55 मिनट विलंब हुआ। नजीबाबाद से गजरौला के बीच सवेरे एक मात्र ट्रेन संचालित हो रही थी। शाम के समय रद्द ट्रेन संचालित होने से नजीबाबाद से गजरौला के बीच छोटे स्टेशनों से संबंधित यात्रियों को सुविधा होगी। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन का मेल किराये के रूप में संचालित किया है, जिससे छोटी से छोटी दूरी के स्टेशनों के सफर के लिए यात्रियों को न्यूनतम 30 रुपये किराया रेलवे को अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें