फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह से रद्द ट्रेनों का संचालन फिर से हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई माह से रद्द ट्रेनों का संचालन फिर से हुआ शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद से गुजरने वाली रद्द चल रहीं ट्रेनों का संचालन ढाई माह बाद शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। जनता एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस सहित क्षेत्र से गुजरने वाली चार ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू हो गया।
दिसंबर में नजीबाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन कोहरे के कारण रद्द किया गया था। रेलवे ने दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से बंद प्रयागराज से न्यू ऋषिकेश के बीच चलने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस 14229 अप, 14230 डाउन, देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस 14265 अप व 14266 डाउन, सप्ताह में चार दिन जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस 14673 अप व 14674 डाउन, बरौनी से अंबाला के बीच चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस 14523 अप व 14524 डाउन का संचालन शुरू कर दिया है। ट्रेनों का संचालन फिर शुरू किए जाने से नजीबाबाद और उत्तराखंड से जुड़े यात्रियों को राहत मिली है। रेलवे ने एक मार्च से शुरू होने वाली ट्रेनों के लिए आरक्षण व्यवस्था कुछ समय पूर्व शुरू करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पैसेंजर ट्रेनों को संचालन शुरू करें
नजीबाबाद। क्षेत्र के दैनिक यात्रियों ने नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन और नजीबाबाद-गजरौला के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति शुरू कराने की मांग की है। रेलवे महाप्रबंधक और डीआरएम से दैनिक यात्रियों मो. इरशाद, अनीस अहमद, विनोद कुमार, राजेश ने कहा कि कोरोनकाल के चलते नजीबाबाद-कोटद्वार और नजीबाबाद-गजरौला मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों के संचालन रद्द होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि सीमित पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से दैनिक यात्रियों को सड़क मार्ग से महंगा और जोखिम भरा सफर करने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें