फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्च को तहसील परिसर में किसान देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मार्च को तहसील परिसर में धरना देंगे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर तीन मार्च को जन समस्याओं को लेकर यूनियन के तहसील मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की।
भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, होशियार सिंह, सरदार संदीप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने क्षेत्र के गांव का दौरा कर तीन मार्च को किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। किसान नेताओं ने गांव बड़ा पैमार, भरेकी, खानपुर, गजरौला, सादातपुर, गुनियापुर, फजलपुर तबेला, बसेड़ा, मेमन सादात, शेखूपुरा में किसानों से आंदोलन के संबंध में संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूराम तोमर ने बताया कि भाकियू द्वारा जिन प्रमुख मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन होगा, उनमें बिजली विभाग द्वारा मानसिक और आर्थिक शोषण करने, गन्ना मूल्य भुगतान समय पर न होने, बैंकों द्वारा किसानों पर राजस्व वसूली के बढ़ते दबाव तथा नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग खस्ताहाल होने तथा ओवरलोड वाहनों के संचालन से मार्ग क्षति के मामले सहित कई मुद्दे रहेंगे।
संपर्क अभियान में ऋषिपाल सिंह, अभिषेक कुमार, ध्यान सिंह, अनुज कुमार, रामअवतार चौहान, मोहित कुमार सहित अनेक किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें