फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने लगाया जाम

Sat, 28 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
महिलाओं ने नूरपुर-अमरोहा मार्ग जाम लगाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के गांव शिवाला कलां से शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को महिलाओं ने देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद कराने की मांग करते हुए नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष द्वारा आश्वासन देने पर तीन घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गांव की रजनी देवी, कमलेश देवी, माधवी, संतोष देवी, चमनों देवी, लज्जावती, पवन, कमलेश, अनीता, रूबी देवी आदि महिलाओं ने गांव में खुली देशी और अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकानों का विरोध करते हुए नूरपुर अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं ने शराब की दुकान हटाए जाने तक जाम खोलने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा कि शराब की दुकान आदर्श जूनियर हाईस्कूल के पास है। शराबी छात्राओं और वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। शराब पीने से कई घर बर्बाद हो गए हैं।  शराब पीने वाले घर पहुंचकर घर की महिलाओं और बच्चों से मारपीट करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने दुकानों को बंद करने की मांग की। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। जाम के कारण रोड पर काफी वाहन फंस गए और वाहनों में बैठी सवारियों का बुरा हाल हो गया। इस दौरान थानाध्यक्ष चंद्रकांत यादव ने महिलाओं को शराब की दुकान हटाने के लिए लिखित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे से लगा जाम खोला गया। महिलाओं ने चेताया कि शीघ्र ही गांव से शराब की दोनो दुकानों को न हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें