फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर दस दिनों में तीन पुलों से चालू हो जाएगा यातायात

विज्ञापन
पानीपत खटीमा मार्ग पर बनाया जा रहा पुल।
विज्ञापन
- बान नदी के नए पुल को सड़क से जोड़ने का चल रहा काम
विज्ञापन

- बाईपास में नसीरी गांव के लिए अंडर पास को मिली मंजूरी, जल्द चालू होगा निर्माण




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अगले दस दिनों के भीतर ही पानीपत-खटीमा नेशनल हाईव पर तीन नए पुल यातायात के लिए खोल दिए जाएंगे। बान नदी और नहरों के दो पुलों को सड़क से जोड़ने का काम चल रहा है। दरअसल, पुलों का निर्माण पूरा है, अब सड़क से जोड़ना बाकी रह गया था।

पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बनी बिजनौर कोतवाली रोड का निर्माण चल रहा है। करीब 14 किलोमीटर तक सड़क बनाई जा चुकी है। इसके अलावा इस सड़क में सभी पुलों निर्माण नए सिरे से किया गया है। क्योंकि पुराने पुल संकरे थे। अब हाईवे के मानकों के अनुसार पुल बन रहे हैं। बान नदी पर भी पुल बनाया गया है, जिसका निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब इस पुल के दोनों ओर सड़क बनाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। निर्माण कंपनी का दावा है कि एक सप्ताह में बान नदी के पुल से यातायात चालू कर दिया जाएगा। अभी तक यातायात पास में ही बनी कच्ची सड़क से निकल रहे हैं। साथ ही वीकेआईटी के पास नहर पुल और गांव डहरी के पास वाले नहर पुल को भी दस दिनों के भीतर ही चालू कर दिया जाएगा।

नसीरी गांव के लिए अंडरपास का जल्द शुरू होगा निर्माण
बिजनौर कोतवाली मार्ग को मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जा रहा है। इस बाईपास में डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। डेढ़ किलोमीटर और बनना बाकी है। इस बाईपास के शुरुआती प्रोजेक्ट में नसीरी गांव की ओर जाने वाली सड़क के लिए अंडरपास शामिल नहीं था। ग्रामीणों की मांग पर अब अंडर पास बनाया जाना है। अगले दो से तीन दिनों में इस अंडरपास का निर्माण चालू हो जाएगा।


बिजली लाइन हुई शिफ्ट, अब बनेगी सर्विस रोड
बरुकी में हाईवे पर एक अंडरपास बनाया गया है जोकि अब सड़क से नहीं जुड़ सका। ऐसे में यातायात अंडर पास के दोनों ओर वाली सर्विस रोड से गुजर रहा है, जोकि अभी तक कच्ची है। इस सर्विस रोड पर दस दिनों के भीतर पक्की सड़क के निर्माण का दावा कंपनी ने किया है। बताया कि बिजली लाइन शिफ्ट हो चुकी है। अब सर्विस रोड डामर से बनेगी।
विज्ञापन




बान नदी के साथ नहरों के दो अन्य पुल दस दिनों के अंदर चालू कर दिए जाएंगे। पुलों को सड़क से जोड़ने के लिए काम चल रहा है। नसीरी गांव के पास भी अंडर पास का निर्माण अगले दो से तीन दिन में चालू कर दिया जाएगा। ...अरुण शुक्ला, अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें